ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में आयोजित हुआ “किचन से क्राउन तक” कार्यक्रम, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम “किचन से क्राउन तक” का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों और गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता यादव रहीं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

निर्णायक मंडल में सुमन लता, मेनू आहूजा, प्रीति जैन और किरण सिंह शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रूबी चंद्रा द्वारा किया गया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में रवि शंकर (HD Studio), मयंक पांडे, उमेश कुमार, रवि कुमार, नेहा यादव, बबीता गुप्ता, उर्मिला और रेशमा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। “किचन से क्राउन तक” महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित एक प्रेरणादायक और यादगार आयोजन साबित हुआ। 👑🌸

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button