ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

सीहमा में 25 को मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

नारनौल सीहमा 22मई

प्रदेश सरकार द्वारा जन-जन तक पहुंचने के अपने प्रयास को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन संवाद कार्यक्रम कर रहे है। 25 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहमा में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर सोमवार को तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो गई है। ग्राम पंचायत सीहमा द्वारा अपने स्तर गांव में सफाई व्यवस्था शुरू कर दी है। जिले के संबंधित आला अधिकारी मौके को देखने आ रहे हैं। सीहमा क्षेत्र के लोगों में उत्साह है कि पहली बार हमारे क्षेत्र में मुख्यमंत्री खुद चलकर समस्याएं सुनने आ रहे है जिससे हमारी समस्याओं का निराकरण होगा। सीहमा गांव के ग्रामीण जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सामने गांव की अनेक समस्याएं रखेंगे। गांव की सरपंच सुमन देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री को गांव की तरफ से मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस मांग पत्र में गांव एक दर्जन से ज्यादा मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। इस जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों में स्कूल की प्राचार्य सुधीर यादव, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव, ईश्वर सिंह पंच, तेजपाल पंच, नीरज कुमार, विजय सिंह, महेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button