उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भानपुर नगर पंचायत और तहसील का औचक निरीक्षण, सफाई एवं विकास कार्यों पर दिए सख्त निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 16 जून 2026। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) कीर्ति प्रकाश भारती ने मंगलवार को नगर पंचायत भानपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी डूडा राजेश यादव भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से उनके दायित्वों की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न पटलों का अवलोकन किया। उन्होंने आईजीआरएस एवं जन शिकायत संबंधी पंजिकाओं की समीक्षा करते हुए शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना एवं पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की भी जानकारी ली।

अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत परिसर के बाहर स्थित बैडवा समय माता मंदिर मार्ग पर विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी वृक्षारोपण अभियान एवं वर्षा ऋतु को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नालों की नियमित सफाई कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय कर्मी अविनाश कुमार, वीरेंद्र, नीतीश श्रीवास्तव, रवि सिंह, मुकेश, अनिल एवं दीपक उपस्थित रहे।

इसके बाद प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अटल नगर सिसवा बुजुर्ग में इंद्रसेन मिश्रा के घर से प्राथमिक विद्यालय तक बन रही सीसी रोड तथा वशिष्ठ नगर उकड़ा यादव डीह सीसी रोड के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने तहसील भानपुर का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप जिलाधिकारी भानपुर सत्येंद्र सिंह एवं तहसीलदार पंकज गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button