उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
पार्क में योग दिवस प्रोटोकॉल योगाभ्यास से योग साधकों में उत्साह – योगाचार्य राम मोहन पाल

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 16 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से बस्ती में “योग पार्क” कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विभाग के पार्क में किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के अध्यक्ष प्रो. डॉ. नवीन सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।
जिला संयोजक योगाचार्य राम मोहन पाल एवं कन्वीनर सौरभ तुलस्यान ने बताया कि इंडियन योग एसोसिएशन तथा पतंजलि भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में योग पार्क में प्रतिदिन आने वाले योग साधकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न रोगों के अनुसार विशेष योगासन एवं प्राणायाम की जानकारी भी दी जा रही है।
योग शिक्षकों द्वारा मधुमेह नियंत्रण हेतु मंडूकासन, कमर दर्द के लिए भुजंगासन एवं मर्कटासन, साइटिका के लिए शलभासन, गैस एवं कब्ज की समस्या के लिए पवनमुक्तासन तथा थायराइड के लिए उज्जायी प्राणायाम एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम भी कराया जा रहा है।
योग प्रशिक्षकों का कहना है कि नियमित योगाभ्यास से लोगों के स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। वहीं योग पार्क में आने वाले साधकों ने भी अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार का योग शिविर निरंतर संचालित होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील सिंह, सुभाष चौधरी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, मंजेश चौधरी, अजय श्रीवास्तव, शिवेंद्र, संतोष भारद्वाज, बैजनाथ, राधेश्याम, अशोक यादव, सूर्य प्रताप, संदीप गोयल तथा भूपेंद्र चौधरी सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


