बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बालोतरा में पहली बार पहुंची जोधपुर की शाही ‘विरासत’, मनोहर ज्वैलर्स की भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी ने बटोरी सुर्खियां

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। शहर में पहली बार आयोजित की गई “VIRASAT – The Grand Jewellery Show” ने पहले ही दिन लोगों का जबरदस्त ध्यान आकर्षित किया। जोधपुर के प्रतिष्ठित मनोहर ज्वैलर्स द्वारा आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी में राजस्थान की पारंपरिक शाही कारीगरी, आकर्षक डिजाइनों और प्रीमियम ज्वेलरी कलेक्शन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
72 वर्षों से जोधपुर में अपनी पहचान बनाए हुए मनोहर ज्वैलर्स की शाखाएं सोजती गेट, सरदारपुरा और सत्संग भवन सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित हैं। राजघरानों और समृद्ध परिवारों की पसंद रहे मनोहर ज्वैलर्स ने हमेशा व्यापार से अधिक रिश्तों को महत्व दिया है। अब इसी विरासत को बालोतरा के लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
प्रदर्शनी में ब्राइडल, पोल्की, कुंदन, एंटीक, गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी की विशेष रेंज प्रदर्शित की गई है, जिसे देखने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और परिवारों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन प्रदर्शनी शहर की चर्चाओं का केंद्र बन गई।
आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी केवल दो दिनों के लिए आयोजित की गई है, जिसमें बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को शाही ज्वेलरी संग्रह देखने और विशेष खरीदारी का अवसर मिल रहा है।
प्रदर्शनी का विवरण
आयोजक: मनोहर ज्वैलर्स
कार्यक्रम: VIRASAT – The Grand Jewellery Show
स्थान: फोर सीजन्स बैंक्वेट, बजरंग कॉलोनी, बालोतरा
तिथि: 15 एवं 16 जून 2026
समय: सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
मनोहर ज्वैलर्स परिवार ने बालोतरा वासियों से इस भव्य शाही प्रदर्शनी का हिस्सा बनने और राजस्थान की समृद्ध ज्वेलरी विरासत को करीब से देखने की अपील की है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button