LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न थानों से 23 वांछित और वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की प्रभावी कार्रवाई।

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 12 जून 2026।

जनपद लखीमपुर खीरी में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने कुल 23 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली सदर से 6, थाना मितौली से 5, थाना सम्पूर्णानगर से 5, थाना भीरा से 4, थाना धौरहरा से 2 तथा थाना गौरीफण्टा से 1 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना कोतवाली सदर पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि सम्पूर्णानगर और मितौली पुलिस ने पांच-पांच अभियुक्तों को दबोचने में सफलता प्राप्त की। वहीं भीरा पुलिस ने चार, धौरहरा पुलिस ने दो तथा गौरीफण्टा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी तथा अन्य गंभीर मामलों से जुड़े आरोपी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखीमपुर खीरी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button