ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी पुलिस का “Sunday on Cycle” अभियान आयोजित, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 07 जून 2026। जिला पुलिस भिवाड़ी द्वारा रविवार को “Sunday on Cycle” अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना, ईंधन की बचत के प्रति प्रेरित करना तथा फिट एवं सुरक्षित शहर का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमन लाल (आरपीएस) ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया। रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नियमित साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नागरिकों से भी दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
जिला पुलिस भिवाड़ी द्वारा आयोजित इस अभियान के माध्यम से लोगों को फिट रहने, प्रदूषण कम करने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने इसे “फिट पुलिस, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित शहर” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने नियमित रूप से साइकिल चलाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


