उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बस्ती में किया पौधरोपण, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 05 जून 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, बंजरिया, बस्ती में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधरोपण कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों से वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

इस अवसर पर मंत्री ने राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में विकास प्रदर्शनी, जनसंवाद, स्वास्थ्य शिविर, किसान सम्मेलन, चौपाल, योग दिवस एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

किसानों को संबोधित करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही दलहन और तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर जोर दिया।

मंत्री ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों के किनारे गेंदे के फूल लगाने की सलाह दी, जिससे कीट-पतंगों से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इसके बाद मंत्री ने प्राकृतिक एवं प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद कर उनके सुझाव और अनुभव सुने। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक भी की, जिसमें संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button