बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जरूरतमंद कन्या को विवाहोपयोगी सामग्री भेंट, इनरव्हील क्लब ने निभाया सामाजिक दायित्व

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। इनरव्हील क्लब बालोतरा की ओर से एक गरीब एवं जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए स्थानीय मदर टेरेसा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विवाहोपयोगी सामग्री भेंट की गई। क्लब की सदस्यों ने आगे बढ़कर कन्या को चांदी के ज़ेवर, पोशाक, श्रृंगार सामग्री तथा आवश्यक घरेलू उपयोग की वस्तुएँ व नकद राशि प्रदान कर सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना का प्रेरणादायी परिचय दिया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष बबली पटौदी ने कहा कि अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना इनरव्हील क्लब का प्रमुख उद्देश्य है तथा क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
क्लब सचिव चित्रा श्रीमाली ने सेवा कार्यों को सर्वोपरि बताते हुए समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट रजनी शिवनानी, चार्टर सेक्रेटरी वीणा बोहरा, सरिता अग्रवाल, नैना सालेचा, सुमित्रा खत्री, कविता बाफना, रंजना खरे सहित क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कपिल बोहरा का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to my channel


