उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 24 जुलाई 2026। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उद्यमियों ने बिजली, सड़क, जल निकासी, ट्रैफिक जाम और अन्य विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में उद्यमियों ने बताया कि कई मामलों का लंबे समय से निस्तारण नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यमी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और विभागीय समन्वय से समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक विकास जनपद की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों और उद्यमियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
बैठक के दौरान उद्यमियों ने शहर में मेडिकल वेस्ट के निर्धारित स्थान पर निस्तारण न होने का मुद्दा भी उठाया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए कि सभी अस्पताल मेडिकल वेस्ट का निस्तारण केवल निर्धारित स्थान पर ही करें।
बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) तथा वित्त पोषण सहायता योजना की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को विभागीय लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेंद्र यादव, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार सिंह, एनएचआई के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव हरीश चंद्र शुक्ला, उद्योग व्यापार मंडल के जगदीश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button