बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

कोरा कागज था ये मन मेरा….गीत संगीत कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा  परसो  7 जून रविवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने वृंदावन होटल के फर्स्ट फ्लोर हॉल में “कोरा कागज था ये मन मेरा”…. सदाबहार फिल्मी गीतों से भरा गीत संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार जोशी होंगे। और कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण बिहाणी  और पन्नालाल नागल संयुक्त रूप से करेंगे।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट मेहमान के तौर पर रामरतन धारणिया, जैसलमेर के गायक कलाकार मोहम्मद रफीक और गोविंद भाटिया  शिरकत करेंगे।

 इस कार्यक्रम की  मुख्य गायिका दिल्ली की हिमांशी सदाबहार रहे हिंदी फिल्मों के सुपरहिट डुएट सॉन्ग स्थानीय गायक कलाकारों के साथ पेश करेंगी। इस अवसर पर शुक्रवार को कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया।

विमोचन के समय सुरेश जोशी, इंजीनियर कमलकांत सोनी, सैय्यद अख्तर, ठाकुर विक्रम पडिहार, रामकिशोर यादव, पवन कुमार चढ्ढा, शाकिर हुसैन, कमलजीत कौर, भवानी सिंह चौहान, हेमंत शर्मा, राधाकृष्णन सोनी, लक्ष्मीनारायण भाटी सहित संस्था अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button