देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विश्व पर्यावरण दिवस को वन्देमातरम टीम द्वारा पर्यावरण महोत्सव के रूप में मनाया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*वन्देमातरम टीम कोटगेट बीकानेर*
5/6/2026
*विश्व पर्यावरण दिवस को वन्देमातरम टीम द्वारा पर्यावरण महोत्सव के रूप में मनाया!*
*कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम सुथार ने बताया सादुल स्कूल भर्मण पथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ पेड़ों को मोली बांधकर उनको बचाने का संकल्प लिया स्कूली बच्चों द्वारा अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया! महिलाओं द्वारा पिंपल की गायत्री मंत्रोचार से पूजा करके पेड़ों से लिपटकर पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया!*
*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वंदे मातरम टीम के प्रतिनिधि कमल सेन ने बताया पेड़ बचेंगे तो हम बचेंगे! उन्होंने कहा आज 5 जून को प्रातः 8 बजे सादुल स्कूल जॉगर्स पार्क में 5 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है । जुलाई में वंदे मातरम टीम पौधरोपण का अभियान चलाएगी*
*वंदे मातरम टीम संयोजक विजय कोचर ने बताया आज टीम द्वारा उन वृक्षों का सामूहिक रूप से मोली बांधकर सम्मान किया गया जो वर्षों से मानव समाज को ऑक्सीजन, छाया, फल-फूल तथा पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को आश्रय प्रदान करते आ रहे हैं।*
*उमा बागड़ी जसोदा खत्री और उमा जी शर्मा ने सामूहिक गायत्री मंत्रोच्चार के साथ वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पिंपल की तीन परिक्रमा लगाकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।*
*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से , विजय कोचर, पुरुषोत्तम सुथार चेतन सिंह पंवार, श्रीमती उमा बागड़ी, जसोदा जी खत्री एड, श्रीमती उमा वर्मा कमल जी सेन, गोविन्द सिंह कच्छावा , किशन, जीतू, अक्षय, लक्ष्य, यश, निखिल, यश, श्री गोपाल चौधरी, श्री गोपाल जाट,, श्री कन्हैयालाल टाक, श्री भाटी जी , श्री महावीर पारीक, श्री सूरजाराम नायक (राज्य अनुसूचित आयोग, राजस्थान सरकार) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण दिवस पर जन-जन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना जन जन को जोड़ना तथा वृक्षों के महत्व को समाज के समक्ष रेखांकित करना रहा।*
*मुकेश जोशी जिला संयोजक वंदे मातरम टीम बीकानेर*
*पुरुषोत्तम सुथार कार्यक्रम संयोजक वंदे मातरम टीम बीकानेर*
*दिलीप गुप्ता प्रवक्ता वंदे मातरम टीम बीकानेर*

Subscribe to my channel


