बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बच्चों और महिलाओं की प्रतिभा निखारने का माध्यम बना वी आर फाउंडेशन का समर कैंप

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। वी आर फाउंडेशन (ट्रस्ट) स्किलफुल स्कॉलर्स लर्निंग हब द्वारा आयोजित समर कैंप का भव्य समापन उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कैंप का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें नए कौशल सीखने के अवसर प्रदान करना रहा।

संस्था के फाउंडर डायरेक्टर एवं चेयरमेन अर्चना सक्सेना जी ने अपने संबोधन में कहा कि समर कैंप बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभागियों को नई-नई विधाओं को सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एन.डी. क्लासेज के संचालक नरेंद्र सिंह बांकावत उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया। साथ ही शिक्षा एवं समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए वी आर फाउंडेशन को समर कैंप के संचालन हेतु अपने कोचिंग संस्थान का संपूर्ण परिसर निशुल्क उपलब्ध कराया। उनके इस सहयोग की उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं पदाधिकारियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि के रूप में संजय पुगलिया तथा अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न गतिविधियों, कला-कौशल और रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों एवं महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। संजय पुगलिया कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता का भी विकास करते हैं।

वही दिलीप गुप्ता ने भी कार्यक्रम के सहारण की और कहा ऐसे आयोजन बच्चों में सक्रियता का विकास करते हैं

संस्था के संरक्षक विजय स्वामी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

वहीं को -डायरेक्टर अलका पारीक ने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित कर आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

कोऑर्डिनेटर मुस्कान खत्री ने कार्यक्रम में बढ़चर का हिस्सा लिया और संपूर्ण व्यवस्थाओं को स्वरूप से संभाला

 मंच संचालन चित्रा वर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली शैली से कार्यक्रम को रोचक एवं गरिमामय बनाए रखा।

समर कैंप के अंतर्गत सपना मेकओवर द्वारा 15 दिवसीय बेसिक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 20 महिलाओं एवं युवतियों 2 बैच लिए । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सौंदर्य एवं व्यक्तित्व संवर्धन से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने स्वयं मॉडल तैयार कर उनका संपूर्ण मेकअप प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

ब्यूटी पार्लर प्रतियोगिता में राजेश्वरी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चंचल मोदी द्वितीय, स्वाति दैया तृतीय तथा मेघा नाई चतुर्थ स्थान पर रहीं। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

डांस प्रतियोगिता में मनन मोदी प्रथम नेहल मदान दितीय एवं ओम भसीन तृतीय व सम्राट सोनी चतुर्थ स्थान पर रहते हुए शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में हितेश खेमाणी व चित्राक्षी खेमाणी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष सम्मान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अर्चना सक्सेना,अलका पारीक, विजय स्वामी, मुस्कान खत्री, मोनिका शर्मा, आयशा शर्मा, अमिता सोनी, प्रेमलता अरोड़ा, सुशील मोदी, अशोक प्रजापत, चित्रा वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समर कैंप में पंजीकरण करवाने वाले सभी बच्चों, बच्चियों एवं प्रतिभागियों को गिफ्ट एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान सभी बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई।

सभी रजिस्ट्रेशन करवाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मान पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया और सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया तथा प्राप्त प्रशिक्षण, सम्मान एवं उपहारों के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी बच्चों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, रचनात्मक और कौशलयुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण शिविर एवं विकासात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। समापन अवसर पर उपस्थित जनों ने We Are फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल बताया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button