ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टपूकड़ा : ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल, मजदूरी मांगने पर उत्पीड़न के आरोप

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो टपूकड़ा का बताया जा रहा है, जिसमें एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। कर्मचारी द्वारा अपना बकाया मेहनताना मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। जो कि वीडियो में दिखाई दे रहा है बताया जा रहा है कि वीडियो बनने से पहले भी थप्पड़ मारे गए थे

यदि आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। एक ओर देशभर में सफाई कर्मचारियों के सम्मान की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार और वेतन भुगतान में अनियमितताओं के आरोप कई सवाल खड़े करते हैं।

👉 प्रशासन और संबंधित विभाग को मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

आपकी क्या राय है? क्या सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सख्त व्यवस्था होनी चाहिए?

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button