बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
केश कला कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने वाइस चेयरमैन नरेश सेन के साथ मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
केश कला कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने वाइस चेयरमैन नरेश सेन के साथ मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
केश कला कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर एवं वाइस चेयरमैन नरेश सेन ने हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर यशपाल ठाकुर एवं नरेश सेन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने केश कला कौशल विकास बोर्ड में जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समस्त सेन समाज को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सेन समाज निरंतर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के प्रतिनिधि जनसेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर समाज के उत्थान, युवाओं के कौशल विकास तथा समाज की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Subscribe to my channel


