बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अणुव्रत समिति जयपुर
12वीं कार्यकारिणी सभा का आयोजन 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

अणुव्रत समिति जयपुर की 12वीं कार्यकारिणी सभा का आयोजन दिनांक 31 मई 2026 को अपराह्न 2:00 बजे अणुविभा जयपुर केन्द्र में समिति अध्यक्ष श्री विनोद कुमार बैद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सभा में कुल 22 सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष श्री विनोद बैद में सभी का स्वागत किया तथा सभी को वर्ष भर में होने वाले योगक्षेम शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में आगामी विशेष साधारण सभा (SGM) दिनांक 28 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्धारित किया गया कि समिति के उन सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष भर में उत्कृष्ट एवं असाधारण कार्य किया है।

समिति मंत्री डॉ. जयश्री सिद्धा ने आगामी वार्षिक साधारण सभा (AGM) की प्रस्तावित तिथि एवं आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने ACC Contest 2026 के सफल संचालन हेतु जयपुर जिले को पाँच संभागों में विभाजित कर प्रत्येक संभाग के प्रभारी एवं टीम सदस्यों के नामों तथा उनकी जिम्मेदारियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।पाँच प्रभारी में नरेन्द्र चिंडालिया कमलेश बराडिया महेंद्र शाह आशा नीलू टाक शकरेन्द्र जैन शामिल है।

ACC Contest 2026 की संयोजक श्रीमती राजलक्ष्मी जैन ने प्रतियोगिता के नियमों, दिशा-निर्देशों, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं आयोजन संबंधी सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

अंत में मंत्री डॉ जयश्री सिद्धा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।

डॉ. जयश्री सिद्धा
मंत्री, अणुव्रत समिति जयपुर ‎

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button