अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी : अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस का दूसरा बड़ा एक्शन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी पुलिस ने सोमवार शाम कृष स्क्वायर मॉल और सेंट्रल मार्केट स्थित स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 6 महिलाओं और 2 युवकों सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जब्त किए। थानाधिकारी सचिन शर्मा के अनुसार स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले रविवार को हुई कार्रवाई में 27 महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
Subscribe to my channel


