उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बस्ती में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ प्रतिभा सम्मान, 24 छात्रों को मिला सम्मान और ₹21 हजार का पुरस्कार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 1 जून 2026। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए सभागार को विशेष रूप से सजाया गया था।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने सम्मान समारोह का सफल संचालन कराया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद सोनकर, सदर प्रतिनिधि मुहम्मद सलीम, हर्रैया प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, डीडीओ अजय कुमार सिंह, शिक्षकगण एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन जीजीआईसी की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
समारोह में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावी विद्यार्थियों साक्षी चौधरी, दीपा राजभर, अंकिता यादव, राधिका चौधरी, रूद्र प्रताप वर्मा, अंकिता पटेल, शिवांश त्रिपाठी, जिज्ञासा तिवारी, सृष्टि मिश्रा, शिवम कुमार, अनुराग वर्मा, पायल, प्रभात पाण्डेय और शिवम चौरसिया को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं दिव्यांशी श्रीवास्तव, श्रद्धा मिश्रा, शकुंतला, अमित कुमार, सबीहा खातून, हर्ष त्रिपाठी, प्रिया यादव, सुधाकर, अनामिका राय और जागृति गुप्ता को भी प्रशस्ति पत्र एवं ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान न केवल उनकी मेहनत का सम्मान है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Subscribe to my channel


