ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत भिवाड़ी पुलिस ने राहगीरों को कराया शीतल पेयजल उपलब्ध, दिया जल संरक्षण का संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 31 मई 2026।
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस जिला भिवाड़ी द्वारा राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था कर जल संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लोगों को जल बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना, जल की बर्बादी रोकना तथा आमजन को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण शपथ ग्रहण कराई गई तथा नागरिकों से जल के सदुपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के माध्यम से हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।
अभियान के तहत जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। वहीं जल बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक जागरूकता रैलियों और वर्षा जल संचयन के महत्व पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जल की एक-एक बूंद का महत्व समझें और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।
संदेश:
“जल है तो कल है। आइए, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान से जुड़कर जल बचाने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।”
जिला प्रशासन एवं पुलिस जिला भिवाड़ी ने नागरिकों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।
जल संरक्षण – जन सहभागिता – उज्ज्वल भविष्य

Subscribe to my channel


