बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान, बालोतरा द्वारा तेरापंथी सभा समाज बालोतरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रानमलजी मेहता एवं ओसवाल समाज न्याति समिति के संयोजक श्री धनराजजी ओस्तवाल का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संस्थान की अध्यक्षा प्रभाजी किशोरजी सिंघवी ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को उनके नेतृत्व से नई दिशा मिलेगी तथा विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में निरंतर प्रगति होगी।
तेरापंथी सभा समाज के अध्यक्ष श्री रानमलजी मेहता ने सभी के सहयोग से समाज हित एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में उनका साफा, शाल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बालोतरा अर्बन बैंक अध्यक्ष अशोक सिंघवी, समाजसेवी अमृतलाल सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, संरक्षक पारसजी भंडारी, कोषाध्यक्ष दौलतराज सिंघवी, भेरूलाल दागा, प्रकाशजी बालर, मूलचंद चामुंडा, मोहनलाल बाफना सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्षा प्रभाजी सिंघवी द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा सभी अतिथियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Subscribe to my channel


