बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में वाटर कूलर व एक्वागार्ड की सौगात, मरीजों को मिलेगी शुद्ध ठंडे पानी की सुविधा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

गंगाशहर, 26 मई। भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गंगाशहर के राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में वाटर कूलर मय एक्वागार्ड स्थापित किया गया। यह सेवा स्वर्गीय इन्द्रचन्द बोथरा की पावन स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कंचनदेवी बोथरा तथा पुत्र बजरंग लाल बोथरा एवं धीरजकुमार बोथरा के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई।

गंगाशहर नागरिक परिषद् के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वाटर कूलर को अस्पताल की प्रथम सतह पर स्थित नए वार्ड, वेटिंग हॉल और प्रसूति विभाग के ऑपरेशन थिएटर के समीप लगाया गया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आसानी से शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

वाटर कूलर का लोकार्पण अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मिकी, नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी, गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चौपड़ा, बच्छराज रांका, नवरत्न सिंघी सहित भामाशाह परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में जैन मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मुकेश बाल्मिकी एवं नागरिक परिषद् संयोजक जतनलाल दूगड़ ने बोथरा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए समाज का सहयोग सराहनीय है। वहीं नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर शुद्ध एवं शीतल जल की व्यवस्था होने से भर्ती मरीजों और उनके रिश्तेदारों को काफी सुविधा मिलेगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button