देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

कमला एकादशी एवं अधिक मास पर श्री सालासर बालाजी सेवा समिति द्वारा भव्य शिकंजी-सोडा छबील का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। भीषण गर्मी एवं कमला एकादशी के पावन अवसर पर श्री सालासर बालाजी सेवा समिति, भिवाड़ी द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा हेतु अशोक वाटिका के बड़े गेट पर भव्य शिकंजी-सोडा छबील का आयोजन किया गया। अधिक मास के इस पुण्य अवसर पर आयोजित सेवा कार्य में हजारों लोगों ने भाग लिया और भीषण गर्मी में ठंडे शिकंजी-सोडा का आनंद प्राप्त किया।

समिति के अनुसार इस सेवा शिविर में लगभग 5000 से 6000 श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शिकंजी-सोडा वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहयोग का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार मंगला, महासचिव सुदेश गोयल, वित्त सचिव अरुण भार्गव सहित सुनील तायल, शिवकुमार अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, एन.के. अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, बी.डी. अग्रवाल, डॉ. पीएम गुप्ता, संजय अग्रवाल, हरिकिशन शर्मा, अनिल मिश्रा, संदीप अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विशेष रूप से समाजसेवी डॉ. जी.आर. गुप्ता जी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई और समिति के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।”

समिति के सभी सदस्यों ने पूरे समर्पण और टीम भावना के साथ व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने समिति द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं सदस्यों का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

सौजन्य से — श्री सालासर बालाजी सेवा समिति, भिवाड़ी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button