बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मदन राठौड़ पहुंचे गोपाल गहलोत के निवास, आत्मीय अगवानी व स्वागत के साथ दी जन्मदिन शुभकामनाएं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
25 मई 2026
बीकानेर। भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास स्थान पहुंचकर आत्मीय शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
गोपाल गहलोत ने अपने निवास पर पहुंचे सभी अतिथियों की अगवानी करते हुए आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कुछ देर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी की तथा संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, आई दान सिंह भाटी, ओम सारस्वत, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, सत्यप्रकाश आचार्य, चम्पालाल गेदर, श्याम सिंह हांडला, कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, तरुण स्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


