LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मैगलगंज पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर – 7376326175

लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश पुलिस की मैगलगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए सक्रिय गिरोह के दो शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट का सामान, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में थाना मैगलगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मड़िया घाट के पास मौजूद हैं। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त हुसैन अहमद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हुसैन अहमद पुत्र शमीम निवासी रघुवापुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी तथा शाकिर अली पुत्र इम्तियाज अली निवासी रौसा थाना फरधान जनपद खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को मैगलगंज निवासी ज्ञाना मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 6 अप्रैल की रात वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर उनके कानों के कुंडल छीन लिए और फरार हो गए थे। इस मामले में थाना मैगलगंज पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का कुंडल, नगद 2530 रुपये, दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना मैगलगंज में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button