देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भीषण गर्मी में आशियाना आंगन बना मानवता का तीर्थ, मीठे पानी की छबील ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भीषण गर्मी और तेज तपिश के बीच आज आशियाना आंगन गेट पर आयोजित मीठे पानी की छबील सेवा, सहयोग, संस्कार और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई। इस पुण्य आयोजन में सोसायटी के निवासियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर भारतीय संस्कृति और सेवा भावना की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।
छबील के माध्यम से राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन को शीतल एवं मीठा जल वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर पूरे समय सेवा, सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। लोगों ने स्वयं श्रमदान करते हुए इस पुण्य कार्य को सफल बनाया तथा “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” का संदेश समाज तक पहुंचाया।
इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य एवं आयोजक दीपक शर्मा ने कहा कि अधिक ज्येष्ठ मास में जल सेवा और मीठे पानी का दान सनातन संस्कृति में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को जल पिलाना सबसे बड़ा परोपकार और ईश्वर सेवा के समान है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, समानता, करुणा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा सकारात्मक सामाजिक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं युवाओं की विशेष भूमिका रही। सभी ने पूरे समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव से राहगीरों की सेवा कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज सेवा और संस्कार के उद्देश्य से एकजुट होता है, तब सामाजिक एकता और मानवता की शक्ति स्वतः मजबूत होती है।
इस अवसर पर अर्चना शर्मा, अमिता पांडे, रीना पांडेय, साधना खुंडिया, पारुल सिंह, बबीता, दीपक शर्मा, अमरेन्द्र सिंह, अजीत पाण्डेय, अनिल खुंडिया, शमिश ठाकुर, राजेश वार्ष्णेय, विनय पाण्डेय, नवीन खुंडिया, कुशाग्र, अद्वैत एवं आशियाना आंगन के अनेक गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


