LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़
असम की सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की सड़क हादसे में मौत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
*मंगेतर को जेल भेजकर चर्चा में आईं असम की सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की सड़क हादसे में मौत*
*पिछले साल अपने मंगेतर को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ़्तार कर जेल भेजने के बाद विवादों से घिरीं असम पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।*
*यह सड़क हादसा मंगलवार तड़के जखलाबंधा थाना क्षेत्र के कलियाबोर के सरुभगिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हुआ।*
*जुनमोनी अपनी कार ख़ुद चला रही थीं। इस दौरान सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक के साथ उनकी कार की आमने-सामने से टक्कर हुई जिसमें जुनमोनी की मौके़ पर ही मौत हो गई।*
Subscribe to my channel


