बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

क्षत्रियों का मोर्चा प्याऊ में ठंडे पानी की मशीन का शुभारंभ, विधायक अरुण चौधरी रहे मौजूद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

क्षत्रियों का मोर्चा छाजेड़ द्वारा निर्मित विश्राम गृह एवं प्याऊ में आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ठंडे पानी की मशीन लगाई गई। यह मशीन भामाशाह रमेश कुमार भेरूलाल तातेड़ द्वारा अपनी माता कमला देवी की प्रेरणा एवं स्वर्गीय ओम प्रकाश जी तातेड़ की स्मृति में भेंट की गई।
ठंडे पानी की मशीन का शुभारंभ विधायक अरुण चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक चौधरी ने मानव सेवा के इस सराहनीय कार्य के लिए तातेड़ परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में आमजन को ठंडा पानी उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है और समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुन्डिया, उपाध्यक्ष मूलचंद ओस्तवाल, महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, खिमाराम चौधरी, सीताराम माली, भामाशाह महेंद्र छाजेड़, हितेश तातेड़ सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाजसेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button