देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी से वृंदावन धाम 84 कोस यात्रा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं को दिया जा रहा निमंत्रण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
राजस्थान के भिवाड़ी से श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट द्वारा वृंदावन धाम की पवित्र 84 कोस यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है, जिसमें गाड़ियों द्वारा वृंदावन धाम की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की गई है। भक्तों को एसी रूम में ठहराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि जो भी भक्तजन इस पुण्य यात्रा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे परम पूज्य कथा व्यास श्री शिवम चतुर्वेदी जी महाराज से मोबाइल नंबर 8955818834 पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजकों ने बताया कि जो श्रद्धालु पूरे 7 दिन की यात्रा में शामिल नहीं हो सकते, उनके लिए 11 जून को वृंदावन की विशेष परिक्रमा आयोजित की जाएगी। इस दौरान यमुना जी की विशेष पूजा-अर्चना, 108 साड़ियों द्वारा चुनरी पूजन एवं भव्य आरती का आयोजन होगा। रात्रि में भजन संध्या एवं जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।
इसके अलावा 12 जून को वृंदावन धाम में विशाल यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट द्वारा 26 मई से पद यात्रियों के लिए जगह-जगह भंडारा, जलपान एवं रुकने की व्यवस्था भी की जा रही है। ट्रस्ट ने सभी धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की है।
पूरे भिवाड़ी क्षेत्र में श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट द्वारा 84 कोस यात्रा का निमंत्रण दिया जा रहा है और भक्तों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Subscribe to my channel


