बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
कौशल बोध : CBSE कौशल शिक्षा कार्यशाला का सफल आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 23 मई 2026।
स्थानीय माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में ‘कौशल बोध’ विषय पर एक दिवसीय कौशल शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत विद्यालयों में कौशल आधारित शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था। उल्लेखनीय है कि CBSE द्वारा सत्र 2025 से सभी विद्यालयों में ‘कौशल बोध’ का अध्यापन अनिवार्य किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय ट्रस्ट मंडल के सदस्य श्री राम सिंगी, श्री तोलाराम पेड़ीवाल, श्री नारायण दास चांडक एवं श्री नारायण डागा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कौशल बोध की लीड फैसिलिटेटर डॉ. श्रेया थानवी एवं श्रीमती भूमिका यादव ने कार्यशाला का संचालन किया।
प्रशिक्षण का मुख्य एजेंडा शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशलों, कौशल शिक्षा को कक्षा शिक्षण से जोड़ने, अनुभवात्मक अधिगम, व्यावहारिक शिक्षण विधियों तथा ‘कौशल बोध’ को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने के सही तरीकों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, उदयपुर, जोधपुर, नोखा, बिलाड़ा एवं बीकानेर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कौशल आधारित शिक्षा को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने पर विचार-विमर्श किया।
समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों ने शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, रोचक एवं जीवनोपयोगी बनाने का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Subscribe to my channel


