बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा ने न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
रोटरी क्लब बालोतरा की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जांगिड़ रोटरी भवन में आयोजित हुआ, जहां क्लब पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उनका साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। साथ ही श्रीमती वंदना जी का भी शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
समारोह में पूर्व सह प्रांतपाल ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने पिछले तीन वर्षों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में बालोतरा क्षेत्र में पीड़ित मानवता की सेवा, जन समस्याओं के समाधान, न्यायिक सुविधाओं के विस्तार एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यों के प्रति पूरा क्षेत्र कृतज्ञ है।
क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब के विभिन्न सेवा कार्यों में न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप का सदैव मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा। उन्होंने समाजसेवा से जुड़े आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
अपने संबोधन में सिद्धार्थ दीप ने कहा कि बालोतरा क्षेत्र के लोगों का प्रेम, आत्मीयता और सकारात्मक सोच हमेशा यादगार रहेगी। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा के क्षेत्र में यहां कार्य करने का अवसर उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सचिन हितेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप का स्थानांतरण सुमेरपुर हो गया है, लेकिन उनके प्रति सम्मान हमेशा बना रहेगा।
इस अवसर पर सह प्रांतपाल लीलेश बालड, राजेश सिंघल, डॉ. खुशाल खत्री, धनराज चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष संपत भंडारी, पुरुषोत्तम सेठिया, अशोक सुराना सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





Subscribe to my channel


