बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
विक्रम सिंह असाड़ा को भाजयुमो प्रदेश में मिली अहम जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा : विक्रम सिंह असाड़ा (राजपुरोहित) को भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में “मन की बात सह प्रभारी” पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में जारी नई टीम में विक्रम सिंह असाड़ा को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर बालोतरा सहित क्षेत्रभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। बताया जा रहा है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवा मोर्चा की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Subscribe to my channel


