देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
पुरुषोत्तम मास में सेवा और संस्कारों की अनूठी मिसाल—डॉ. ग्याशी राम गुप्ता दंपति ने आश्रय आश्रम में बांटे फल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर समाजसेवा, संस्कार और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाजसेवी डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशि कला गुप्ता द्वारा भिवाड़ी स्थित आश्रय अनाथ एवं वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य किया गया।
इस दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों एवं बच्चों को फल-फ्रूट वितरित किए गए। विशेष बात यह रही कि डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी एवं श्रीमती शशि कला गुप्ता ने अपने हाथों से बच्चों और बुजुर्गों को फल खिलाकर इस अवसर को एक उत्सव के रूप में मनाया। उनके इस आत्मीय व्यवहार से आश्रम में उपस्थित बुजुर्गों और बच्चों को अपनापन एवं परिवार जैसा स्नेह महसूस हुआ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी ने कहा कि “समाज सेवा केवल दान तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को प्रेम, सम्मान और अपनापन देना भी सबसे बड़ी सेवा है। पुरुषोत्तम मास हमें सेवा, करुणा और मानवता का संदेश देता है।”
उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार, सेवा भावना एवं बुजुर्गों के सम्मान का महत्व भी बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक, आत्मीय एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा। बुजुर्गों एवं बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया कि सच्ची खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में ही निहित है।

Subscribe to my channel


