बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नेहरू कॉलोनी में आरयूआईडीपी का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नई पेयजल एवं सीवरेज परियोजना से आमजन को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 21 मई। बालोतरा शहर के नेहरू कॉलोनी वार्ड संख्या 17 में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता अशोक जैन ने की।

कार्यक्रम के दौरान जयपुर कैप से मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ कृष्ण कुमार शर्मा तथा ट्रेनिंग स्पेशलिस्ट राकेश नाथ तिवारी ने लक्षित समूह चर्चा आयोजित कर परियोजना से होने वाले विकास कार्यों एवं आमजन को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि नई पेयजल योजना के तहत कॉलोनी में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे पर्याप्त मात्रा एवं पूर्ण दबाव के साथ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जल कनेक्शन पर जल मीटर लगाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं से उनके वास्तविक जल उपभोग के अनुसार ही जल शुल्क लिया जाएगा।

आरयूआईडीपी कैप से सामाजिक विकास विशेषज्ञ गायत्री गर्ग एवं पूर्व वार्ड पार्षद सम्पत राज धरी ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता के बिना समृद्धि संभव नहीं है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि घरों के शौचालय, रसोई एवं बाथरूम को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे घरों में सीवरेज कनेक्शन होने के बाद गंदगी, मच्छरों एवं मक्खियों से फैलने वाली बीमारियों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा।

इस अवसर पर संवेदक फर्म जीसीकेसी से एसओटी महेन्द्र कुमार घांची, लक्ष्मी चौधरी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button