बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल डायमंड ब्यावर ने किया जीव दया कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*महावीर इंटरनेशनल डायमंड ब्यावर ने किया जीव दया कार्यक्रम*
महावीर इंटरनेशनल डायमंड ब्यावर के तत्वाधान में महावीर इंटरनेशनल डायमंड के स्थापना दिवस के दस दिवसीय सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत पांचवे दिवस पर वीर सुशील कुमार हेमंत कुमार छाजेड़ के सहयोग से आज तिजारती चेंबर गोशाला में एक टेंपो चारा गो माता को खिलाया गया। इस जीव दया कार्यक्रम के लिए संस्था सचिव वीर आशीष डोसी ने भामाशाह परिवार को बहुत बहुत साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम में चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़, सचिव वीर आशीष डोसी, संरक्षक वीर सुरेश रांका, उपाध्यक्ष वीर संजय चोरड़िया, वीर अशोक जी बाबेल, वीर हेमचंद जी सिंघवी उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
वीर अंकित कावड़िया

Subscribe to my channel


