बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान पर लोगो का विश्वाश बढ़ा : दवे
कृष्णा सेवा संस्थान की मासिक बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान की मासिक बैठक कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति के नेतृत्व में व सरंक्षक गौतम चौपड़ा, अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में कृष्णा रिसोर्ट पर आयोजित हुई।
बैठक का संचालन सचिव अशोक दवे ने किया कार्यक्रम में प्रतिवेदन संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि सर्दी में 85 तिरपाल, 600 कंबल व 400 गर्म स्वेटर वितरित किए गए थे, कृष्णा सुंदरकांड समिति सरंक्षक ईश्वरदास वैष्णव,उपाध्यक्ष बालूदास वैष्णव, सुखदेव वैष्णव, गणपत अवस्थी व सदस्यों द्वारा 800 किलो पशु आहार, 251 क्विंटल हरा चारा व 110 प्राणियों के लिए पानी की खेलियां लगवाई गई है, कृष्णा खेल संस्थान द्वारा अध्यक्ष आनंद मेहता के नेतृत्व में राशन सामग्री वितरण, परिंडे व पानी की खेलियां बनाने में निरंतर सहयोग किया जा रहा है इसके साथ अभी इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने के लिए पिछले एक माह से पांच जगह पर अस्थायी प्याऊ का संचालन हो रहा है व अभी तक इस गर्मी में 600 परिंडे लगवा चुके है साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को पांच निशुल्क परिंडे भी दिए जा रहे है और लगभग 500 सीमेंट से बनी खेलियां लगवा चुके है।
दवे ने बताया कि संस्थान के सरंक्षक के रूप में अभी प्रभा किशोर सिंघवी, राष्ट्रवादी भजन गायक प्रकाश माली, गौतम चौकसी व जवाहर हुंडिया का मार्गदर्शन मिलेगा व पूर्व सरंक्षक में अशोक व्यास, डॉ चंद्रेश सोनी, डॉ हेमंत खियानी व डॉ दीपक गोयल अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहे है।
कृष्णा सेवा संस्थान के साथ लोगो का विश्वाश बढ़ा है जिससे संस्थान के साथ निरंतर सदस्य जुड़ रहे है।
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि नवीन सदस्य हितेश पुखराज छाजेड, भरत भाटी, महेश सिंघल, जगदीश पालीवाल, प्रवीण दवे, चतुर्भुज अग्रवाल, पारसमल गोलेछा को दुप्पटा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई गई है।
साथ कला व संस्कृति में अतुलनीय सहयोग देने वाले राजस्थानी कलाकार गोपाल देवासी व पेंटर यासीन का भी सम्मान किया गया।
संस्थान उपाध्यक्ष विमल मालवीय ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भंवरलाल भंडारी, आकाश भंडारी,हितेश मुनोत, किशन भाटी,मुकेश गहलोत, कुशल जैन,कमल दवे,मालचंद्र शर्मा,आंनद दवे,कमलेश सोनी, इंद्र दास वैष्णव सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


