LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मां की ममता हुई शर्मसार! 8 माह की बच्ची को तेजाब पिलाने का आरोप, 4 साल के मासूम ने भी पीया एसिड

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा/भिवाड़ी।

भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपनी ही आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। बच्ची के पिता मोहित ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी व बच्ची अकेले थे। आरोप है कि इसी दौरान मां ने बच्ची को तेजाब पिला दिया।

बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत भिवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अलवर शिशु अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची वेंटिलेटर पर है और उसके मुंह व नाक से लगातार ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टर राशि कौशिक के सुपरविजन में डॉक्टरों की टीम बच्ची को बचाने में जुटी हुई है। तेजाब पिलाने के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।

वहीं भिवाड़ी में ही एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां फिरोजाबाद निवासी 4 वर्षीय शिवम ने घर के बाथरूम में रखी एसिड की बोतल को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। शिवम के माता-पिता काम पर गए थे और वह अपनी बहनों के साथ घर पर था। हालत बिगड़ने पर उसे भी भिवाड़ी से अलवर रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button