बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा अन्नपूर्णा रसोई घर , पुराना बस स्टैंड में निशुल्क भोजन, मिष्ठान, फल वितरण किए गए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा अन्नपूर्णा रसोई घर , पुराना बस स्टैंड में निशुल्क भोजन, मिष्ठान, फल वितरण किए गए। महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने वर्ष प्रारंभ के साथ ही प्रति सप्ताह पर चल रही सेवा गतिविधियों
को उल्लखेनीय बताया। संरक्षक पारसमल भंडारी ने अन्नपूर्णा रसोई घर में निशुल्क भोजन व्यवस्था के लिए भी गुप्त दानदाता के सहयोग से निशुल्क भोजन मिष्ठान फल वितरण कार्य को महत्वपूर्ण बताया। केंद्र सचिव अशोक व्यास ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के द्वारा सेवा की विभिन्न गतिविधियां सबके सहयोग से नियमित रूप से प्रतिमाह संचालित हो रही है। इस अवसर पर पूर्व जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता , उपाध्यक्ष गौतमचंद दांती, भंवरलाल भंडारी , दौलतराज सिंघवी, संतोष गर्ग सहित सदस्यों ने भाग लिया, अन्नपूर्णा रसोई घर के व्यवस्था प्रभारी ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


