LIVE TVअपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
शहर की पॉश आशियाना तरंग सोसायटी में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा/भिवाड़ी।
शहर की पॉश आशियाना तरंग सोसायटी में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।
जानकारी के अनुसार डिलीवरी बॉय बनकर सोसायटी में दाखिल हुए बदमाश ने B1-403 फ्लैट में घुसकर महिला और मासूम बच्चे को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्चे के गले पर चाकू रखकर परिवार को डराया और घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी सहित स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।
पुलिस को शक है कि आरोपी पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम देने आया था।
घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में दहशत का माहौल है, वहीं पॉश सोसायटियों की सिक्योरिटी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Subscribe to my channel


