बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

हर्षित हवेली में महाविद्यालय शिक्षा सहयोग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा विश्व बंधुत्व, विश्व शांति एवं मानव कल्याण मिशन के तत्वावधान में माहेश्वरी कॉलोनी स्थित हर्षित हवेली में रविवार को “महाविद्यालय शिक्षा अध्ययन सहयोग कार्यक्रम” मणिदीप अध्यात्म परिवार द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालोतरा, जसोल, पचपदरा, असाडा की जरूरतमंद महाविद्यालय छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु शिक्षा सहायतार्थ फॉर्म प्रदान किए गए तथा 176 पृष्ठ की अभ्यास पुस्तिकाएं निशुल्क वितरित की गईं।

इस अवसर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में 283वीं रैंक प्राप्त करने वाली भांडियावास निवासी ममता गोदारा का साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। पूर्व सरपंच भंवर भंसाली ने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है तथा मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

मणिदीप अध्यात्म परिवार सदस्य जितेंद्र आरती मंत्री ने शिक्षा को समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा गया कि मिशन द्वारा वर्ष 1996 से लगातार शिक्षा सहयोग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक लगभग 40 हजार विद्यार्थियों को करीब 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

कार्यक्रम में रूप सिंह जी विद्यालय शिक्षक, मांगीलाल चांडक, पारस गोटी, अशोक भगवती निकेता मानधना, हर्षिता ईशानी डागा, उर्मिला महेश्वरी, परमेश्वर वैष्णव व मणिदीप अध्यात्म परिवार सदस्य, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button