बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति द्वारा विशाल ब्लड चेकअप कैंप का सफल आयोजन; 230 लोगों ने कराई जांच

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

**बालोतरा।** स्थानीय जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति द्वारा जनहित में एक विशाल ब्लड चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का नवकार मंत्र के साथ, फीता काट कर शुभारंभ प्रबुद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया एवं युवा शक्ति के सदस्यों के द्वारा किया गया, बांठिया ने युवा शक्ति को स्वस्थ , निरोगी जीवन के लिए उपयोगी शिविर के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस कैंप के अंतर्गत क्षेत्र की विभिन्न सेवा संस्थाओं का विशेष और अनुकरणीय योगदान रहा। कैंप के प्रति स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया और लगभग 230 लोगों ने उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

इस स्वास्थ्य शिविर में देश की प्रतिष्ठित ‘थायरोकेयर लैबोरेट्रीज’ का तकनीकी व जांच में विशेष सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि थायरोकेयर ने हाल ही में बालोतरा में अपना नया केंद्र स्थापित किया है, जिससे अब स्थानीय निवासियों को उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं शहर में ही सुलभ हो सकेंगी।

कैंप को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में युवा शक्ति ग्रुप के अध्यक्ष अरविंद सालेचा, सचिव मनोज चोपड़ा, उपाध्यक्ष जितेंद्र जीरावाला, कोषाध्यक्ष मुकेश वैदमुथा तथा संगठन मंत्री कीर्ति विनायकिया ग्रुप सदस्य पदम सिंघवी विकास लुकड़, लेडीज विंग से राजल जीरावला आदि सभी सदस्यों का विशेष सहयोग व सक्रिय योगदान रहा।शिविर स्थल प्रदाता नवकार किडजी स्कूल के डायरेक्टर दिलीप जी सालेचा का विशेष आभार किया गया।टीम के बेहतर तालमेल और प्रबंधन के चलते इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जांच सुचारू रूप से संपन्न हुई।

शिविर के दौरान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों और वरिष्ठ समाजसेवियों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कैंप में वर्षीतप पारना समिति के अध्यक्ष संपतराज भंडारी, जैन सोशल ग्रुप बालोतरा के अध्यक्ष प्रकाश बालड, महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, तेरापंथ युवक परिषद बालोतरा अध्यक्ष संदीप रेहड़ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के इस जनहितैषी प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button