देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

देशनोक के एल. डी. शर्मा का जलवा छाया मायानगरी मुंबई में 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छाप छोड़ने के बाद नजरें बॉलीवुड पर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। दिल में जज्बा, आंखों में सपने, कुछ कर गुजरने की क्षमता, इमोशंस के साथ रचनात्मक नजर और ऊंची उड़ान भरने का हौसला हो तो अनंत आसमान भी छोटा पड़ जाता है। रणबांकुरों की धरती राजस्थान के रौबीलों के शहर बीकानेर के समीप आदिशक्ति मां करणी की तपोस्थली देशनोक जैसे छोटे से कस्बे से निकली यह कहानी है। गांव देशनोक से मायानगरी मुंबई वाया राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक के सफर में कड़े संघर्ष और अथक मेहनत का साथ रहा है। दृढ़ इच्छाशक्ति, सधे हुए संकल्प और बिना थके काम करने के दम पर सफलता की मंजिल तक पहुंचने की यह अनुकरणीय कहानी है देशनोक के नवयुवक एल.डी. शर्मा की।

मुंबई की मायानगरी में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एड फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एलडी शर्मा आज विज्ञापन फिल्मों की दुनिया में तेजी से उभरता हुआ नाम बन चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में वे 200 से अधिक एड फिल्म्स का निर्देशन और निर्माण कर चुके हैं। शर्मा आज तेजी से उभरते हुए नामों में शामिल हो चुके हैं।

देशनोक जैसे छोटे शहर से मुंबई तक का सफर एलडी शर्मा के लिए आसान नहीं रहा, लेकिन लगातार मेहनत, क्रिएटिव सोच और अलग विज़न के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई। शुरुआती दौर में उन्होंने विभिन्न टीवी चैनलों के साथ काम करते हुए निर्देशन, कैमरा और प्रोडक्शन की बारीकियां सीखीं। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी मेहाई फिल्म्स की स्थापना की। मेहाई फिल्म्स ने 30 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ सफलतापूर्वक काम किया है। आज मेहाई फिल्म्स बड़ी संख्या में नामी ब्रांड्स के लिए हाई-एंड विज्ञापन और डिजिटल कैंपेन तैयार कर रही है। विश्व प्रसिद्ध चूहों वाली देवी मां करणी के दर्शन करने के लिए संसार भर से श्रद्धालु देशनोक आते हैं। आदिशक्ति मां करणी का एक नाम मेहाई भी है। अपनी ईष्टधात्री मां करणी के नाम पर स्थापित कंपनी “मेहाई फिल्म्स” आज विज्ञापन की दुनिया में प्रतिष्ठित नाम है।

एलडी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री के साथ काम करते हुए की थी। निर्देशन और प्रोडक्शन की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने अपनी कंपनी की स्थापना की थी।

एल. डी. शर्मा के निर्देशन में इस कंपनी ने देश और विदेश के कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन फिल्में तैयार की हैं। इनमें विवो, पैनासोनिक, सीके बिरला हॉस्पिटल, इन्दिरा आईवीएफ, आर्या एरिक्सन, प्रयाग मिल्क, ज्ञान डेयरी, केंट हेल्थ केयर और रेड फोर्ट कैपिटल जैसे नाम प्रमुख हैं।

उनकी एड फिल्मों में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नजर आ चुके हैं। जिनमें पंकज त्रिपाठी, जिम्मी शेरगिल, कैटरीना कैफ, भाग्यश्री, अदाह शर्मा, राजपाल यादव, गुलशन ग्रोवर, टीकू तलसानिया जैसे नामी कलाकारों के साथ काम करके एलडी शर्मा ने अपनी अलग क्रिएटिव पहचान बनाई है।

यह उनके दृष्टिकोण और रचनात्मक प्रतिभा का ही कमाल है कि हाल ही में अभिनेत्री अदाह शर्मा के साथ रिलीज हुई उनकी नई एड फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म के विजुअल्स, एडिटिंग और कहानी कहने के तरीके को दर्शकों ने खूब सराहा है, खासकर हर वर्ग में इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

एलडी शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में वे केवल विज्ञापन फिल्मों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ओटीटी और फीचर फिल्मों के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर काम करेंगे और इसकी उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी हैं।

उनका आगामी प्रोजेक्ट “कुछ आम, कुछ ख़ास” एक कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट आधारित वेब सीरीज़ है। इस सीरीज़ में आम लोगों की जिंदगी से जुड़े मजेदार और दिल छू लेने वाले किस्सों को दिखाया जाएगा। एल. डी. शर्मा के निर्देशन में इसके शुरुआती छह एपिसोड पर काम तेजी से चल रहा है। हर प्रोजेक्ट में सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग और ब्रांड की जरूरत के अनुसार विजुअल प्रेजेंटेशन की खासियत ही एल. डी. शर्मा को अलहदा बनाती है।

 शर्मा अब सिर्फ एड फिल्मों तक सीमित ही नहीं रहना चाहते। वे जल्द ही अपनी नई वेब सीरीज़ “कुछ आम, कुछ ख़ास” लेकर आने वाले हैं। यह एक सिटकॉम बेस्ड सीरीज़ होगी, जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हल्के-फुल्के और मनोरंजक किस्सों को हास्य अंदाज़ में दिखाया जाएगा। अब तक इसके शुरुआती 6 एपिसोड तैयार किए जा रहे हैं।

इसके अलावा उनकी महत्वाकांक्षी फीचर फिल्म “ द लॉस्ट रूट्स ” भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी भारतीय संस्कृति, परिवार और आधुनिक जीवनशैली के संघर्षों पर आधारित होगी। इस फिल्म को भारतीय संस्कृति, इमोशन और आधुनिक दौर के संघर्षों को एक अलग सिनेमैटिक अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म की लगभग 30 प्रतिशत शूटिंग विदेशों में और बाकी भारत में की जाएगी। बड़े स्केल और इंटरनेशनल विजुअल ट्रीटमेंट के कारण यह प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में है।

एल.डी. शर्मा का मानना है कि किसी भी सफल कंटेंट के पीछे मजबूत कहानी, सही विजन और भावनात्मक जुड़ाव सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि वे हर प्रोजेक्ट को केवल विज्ञापन नहीं बल्कि एक सिनेमैटिक अनुभव की तरह बनाने की कोशिश करते हैं।

शर्मा का कहना है कि आज के दौर में सिर्फ बड़ा चेहरा किसी विज्ञापन या फिल्म को सफल नहीं बनाता, बल्कि मजबूत कहानी, सही निर्देशन और दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव सबसे ज्यादा जरूरी है। यही सोच उन्हें बाकी फिल्ममेकर्स से अलग बनाती है।

देशनोक से निकलकर मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाने वाले साफ-सुथरी स्वच्छ छवि, मिलनसार हंसमुख और सरल स्वभाव के धनी एल.डी. शर्मा आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सोच बड़ी हो और काम के प्रति ईमानदारी हो, तो छोटे शहर से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। वाकई किसी को सफलता हासिल करनी हो तो एल.डी. शर्मा की सोच, निष्ठा और काम के प्रति समर्पण का अनुसरण करना होगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button