बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मेघसेना राजस्थान को मिला नया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, सोहनलाल मेघवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। सामाजिक संगठन मेघसेना ने राजस्थान में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए बीकानेर निवासी सोहनलाल मेघवाल को राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मेघसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. मेघवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, बीकानेर जिले के कोलासर निवासी सोहनलाल मेघवाल को समाज के प्रति उनके सेवाभाव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें राजस्थान में चल रही मेघसेना की संगठन विस्तार प्रक्रिया का संयोजक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. मेघवाल ने आशा व्यक्त की कि सोहनलाल मेघवाल अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाजहित में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल मेघवाल ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, युवाओं को जोड़ने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

मेघसेना द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button