बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 22 हजार श्रमिकों के आवेदन लंबित होने पर जताई नाराजगी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ के बैनर तले बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। महासंघ ने निर्माण श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि के हजारों आवेदन लंबे समय से लंबित होने पर चिंता जताते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग की।

महासंघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्माण श्रमिकों की सहायता राशि से जुड़े करीब 22 हजार आवेदन 15 दिसंबर 2024 से डीबीटी (Direct Benefit Transfer) फेल्ड होने के कारण अटके पड़े हैं। इन आवेदनों का आज दिनांक तक कोई समाधान नहीं किया गया है, जिससे प्रदेशभर के मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि निर्माण श्रमिक सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से उनकी सहायता राशि जारी नहीं हो पा रही है। महासंघ ने सरकार से मांग की कि लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण कर मजदूरों को राहत प्रदान की जाए।

इस दौरान 14 मई को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महासंघ के प्रतिनिधि नवीन आचार्य, शबनम बानो, रेवन्त राम, मनू भाई, नाजरा परवीन, दाऊलाल हर्ष, मुकेश और अशोक कच्छावा सहित अन्य सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button