अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विधार्थी रजत शर्मा पर हुए हमले के विरोध में एस एफ आई ने उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एस एफ आई ने विधार्थी रजत शर्मा पर हुए हमले के विरोध में उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई कि रजत शर्मा पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने ,दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की ओर भादरा में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए ,भादरा सीआई को सस्पेंड करने और बस चालक ओर परिचालक के द्वारा रजत शर्मा व उनके परिवार के सदस्यों पर किए गए झूठे मुकदमे को वापिस लेने की मांग की गई

वही एस एफ आई ने दूसरे ज्ञापन में मांग की राजकीय महाविद्यालय के सरदारशहर डिपो का ठहराव होने के बावजूद भी राजकीय महाविद्यालय के पास बसे नहीं रुकती है ओर विद्यार्थियों को बस से उतार दिया जाता है एस एफ आई ने मांग की है कि राजकीय महाविद्यालय भादरा के विद्यार्थी ओर बस संचालक हर रोज आमने सामने रहते समय रहते हुए रोडवेज बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए जिस से रजत शर्मा पर हमले जैसे घटना राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ना हो

ज्ञापन सौंपते समय एस एफ आई के राज्य उपाध्यक्ष रोहताश लोर ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है आये हो रही घटना को लेकर सख्त कार्यवाही नहीं होने से बदमाशों के हौंसले बुलंद है ओर भादरा का प्रशासन और पुलिस गहरी नींद में सोई हुई है

एस एफ आई के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरजीत बिजारणियां ने कहा की भादरा में ही नहीं भाजपा राज में पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है ओर प्रदेश में बदमाशों का हौंसला बुलंद है बिजारणियां ने कहा कि नेठराणा के अभिषेक शर्मा मामले में अगर सख्त कार्यवाही हुई होती तो आज ये रजत शर्मा के साथ ये घटना नहीं होती ,

एस एफ आई के जिला अध्यक्ष अभिजीत पूनिया ने कहा की विद्यार्थियों पर ऐसे हमला होना निंदनीय है और अभिजीत पूनिया ने कहा की क्षेत्र का विद्यार्थी लावारिश नहीं है एस एफ आई विद्यार्थियों के साथ है ओर पूनिया ने कानून व्यवस्था को लचर बताते हुए कहा कि ये भादरा पुलिस की नाकामी है इस मामले से सबक लेते हुए ओर क्षेत्र में आए दिन बढ़ रही गुंडागर्दी और नशे कारोबार भादरा पुलिस की नाकामी है पूनिया ने भादरा सीआई को पूर्णतः प्रभाव से सस्पेंड करना चाहिए

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश मोठसरा,गौरीशंकर बिजारणियां, शुभम पूनिया, एडवोकेट दीपक कुलड़िया,एडवोकेट,संदीप शर्मा,पूर्व तहसील अध्यक्ष पवन डुंगराना,आर्यन ,साहिल बेरड,राहुल,मनीष लोर,गीतेश सिहाग,मुकेश स्वामी, सहित संकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button