देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

भिवाड़ी में के डी एम विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया मातृत्व दिवस

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। के डी एम विद्यालय भिवाड़ी में मातृत्व दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं की माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आयोजित गेम्स, डांस, नॉन फायर कुकिंग एवं पॉट सजाने जैसी प्रतियोगिताओं में सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी और उमंग से सराबोर नजर आया।

विद्यालय के सभी वर्गों के बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे। बच्चों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती मंजु सिंह ने सभी माताओं का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां का जीवन में विशेष स्थान होता है और ऐसे कार्यक्रम परिवार एवं विद्यालय के बीच मजबूत संबंध स्थापित करते हैं।

मातृत्व दिवस समारोह ने सभी के दिलों में विशेष छाप छोड़ी और कार्यक्रम यादगार बन गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button