खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जलालपुर में भगवान श्री देवनारायण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म व विधायक बाबा बालकनाथ समेत कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा। निकटवर्ती ग्राम जलालपुर में नवनिर्मित भव्य एवं विशाल मंदिर प्रांगण में भगवान श्री देवनारायण जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित किया। प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सुबह 11:15 बजे से विशाल देसी घी के भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं आयोजित रागनी प्रतियोगिता में देशभक्ति एवं ऐतिहासिक रागनियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तरुण बाल्यान एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले समस्त ग्रामीणों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने गांव में अस्पताल तक सीसी सड़क निर्माण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू कराने सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों को विधायक महंत बाबा बालकनाथ एवं जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर के संज्ञान में लेकर करवाने की घोषणा की। वहीं सांसद महंत बाबा बालकनाथ ने भी राज्य मंत्री द्वारा घोषित विकास कार्यों का समर्थन करते हुए भगवान श्री देवनारायण जी एवं अन्य प्रतिमाओं के समक्ष नतमस्तक होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। समारोह में राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी, पूर्व विधायक संदीप यादव, इमरान खान, उपप्रधान दयाराम, प्रधान संदीप दायमा, जेपी प्रधान, अंकुर दायमा, जीआर खटाना, ललित यादव, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, नितिन संगवान सरस डेयरी अध्यक्ष, बलराम यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष, भामाशाह तेजपाल नागर, बने सिंह बिधूड़ी पूर्व अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रजापति, देशपाल यादव, डॉ. रूप सिंह गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीतावाली प्याऊ के महंत बलवीर नाथ ने ग्राम जलालपुर में आए हुए उपस्थित श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अंत में ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button