उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगर
प्रेमिका से शादी करने की ज़िद में युवक चढ़ा मोबाइल टॉवर पर

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय
संतकबीरनगर जनपद संत कबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी एक युवक प्रेमिका से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब स्थानीय लोगों ने युवक को मोबाइल टावर पर चड़हा देखकर दंग रह गए। जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग युवक का वीडियो बनाते नजर आए, जबकि पुलिस लगातार भीड़ को हटाने और युवक को शांत कराने में जुटी रही। युवक की हरकत से इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। युवक बार-बार यही कहता रहा कि यदि उसकी शादी प्रेमिका से नहीं कराई गई तो वह नीचे नहीं उतरेगा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को बातचीत में उलझाए रखा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी युवक को समझाने में लगे रहे। पुलिस ने युवती पक्ष से भी संपर्क साधकर स्थिति को सामान्य कराने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है। पुलिस का कहना है कि युवक को समझाकर सुरक्षित उतारने का प्रयास किया जा रहा है
Subscribe to my channel


