उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में पद्म पुरस्कार 2027 हेतु आवेदन आमंत्रित, 20 जून तक भेजें प्रस्ताव

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 07 मई 2026: गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्तियों के नाम आमंत्रित किए गए हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, सिविल सेवा, खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि, उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय सेवा देने वाले महानुभावों के नाम प्रस्तावित किए जा सकते हैं।
उन्होंने निर्देशित किया है कि पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए संस्तुतियों सहित आवेदन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में प्रस्ताव जिला विकास अधिकारी कार्यालय को 20 जून 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन ने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि योग्य और उत्कृष्ट व्यक्तियों के नाम समय से भेजे जाएं, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने का अवसर मिल सके।
Subscribe to my channel


