बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
शिक्षा उन्नयन के लिए श्री जगदीश प्रसाद चौहान ने दिया ₹5100 का सहयोग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर/देशनोक। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए कार्यरत संस्था श्री सेन समाज हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी को देशनोक निवासी समाजसेवी श्री जगदीश प्रसाद चौहान ने ₹5100 की सहयोग राशि प्रदान की है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में सैन जयंती के अवसर पर देशनोक में प्रतिभा सम्मान एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्री सेन समाज हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इसी दौरान श्री जगदीश प्रसाद चौहान ने संस्था को ₹5100 का आर्थिक सहयोग देकर शिक्षा और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
श्री चौहान वर्तमान में सैन मंदिर देशनोक के अध्यक्ष हैं और उनके मार्गदर्शन में देशनोक में दो बार प्रतिभा सम्मान एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा वे नाई जागृति मंच बीकानेर के देहात संरक्षक तथा अलवर से प्रकाशित पत्रिका “सैन चेतना” के भी संरक्षक हैं।
यदि उनके जीवन संघर्ष की बात करें तो उन्होंने केवल पांचवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की, लेकिन कम उम्र में ही मेहनत के दम पर जीवन की शुरुआत कर दी। उन्होंने अपने कार्य जीवन की शुरुआत हल्दीराम भुजियावाला के यहां से की, जहां दिल्ली, कलकत्ता और नागपुर में करीब 18 वर्षों तक हलवाई का कार्य किया।
इसके बाद वर्ष 1995 में रोहिणी (दिल्ली) में अपनी मिठाई की दुकान शुरू की। पीलीबंगा में भी 15 वर्षों तक व्यापार किया और वर्ष 2009 में अलवर में मिठाई का कारोबार शुरू किया। वर्तमान में अलवर में उनके “जोधपुर स्वीट होम” नाम से 6 आउटलेट संचालित हैं, जिन्हें उनके पांच पुत्र संभाल रहे हैं।
समाजसेवा के क्षेत्र में श्री चौहान की सक्रिय भागीदारी बनी रहती है और वे समय-समय पर सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करते रहते हैं। उनके इस योगदान की समाज के लोगों ने सराहना की है।

Subscribe to my channel


