धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर के वृद्धाश्रम में इस्माईल फाउंडेशन का सेवा कार्यक्रम, वृद्धजनों संग मनाया खुशियों का पल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। शहर के सिनेमैजिक स्थित वृद्धाश्रम में आज इस्माईल फाउंडेशन के तत्वावधान में सेवा और सम्मान से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार देवराज सैनी और डॉ. कन्हैया लाल कच्छावा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के हाथों से केक कटवाकर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई, जिससे पूरे आश्रम का माहौल आत्मीयता, खुशी और मुस्कुराहटों से भर गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए इस्माईल फाउंडेशन की ओर से सेवा का विशेष संकल्प लेते हुए वृद्धजनों के लिए ठंडी छाछ, फ्रूट सलाद और ताजे फलों का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्धजनों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया और फाउंडेशन के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
इस पुनीत कार्य में इस्माईल फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज गहलोत ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ सपना तंवर, अलका पारीक, संजय सांखला, मुकेश मारू और अशोक जी भी मौजूद रहे। सभी ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सेवा भाव से सहयोग किया।
फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज गहलोत ने कहा कि वृद्धजनों के जीवन में मुस्कान लाना ही उनकी सच्ची शुभकामना है और उनका जीवन सदैव जनसेवा को समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान इस्माईल फाउंडेशन की ओर से देवराज सैनी को राम दरबार की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं आश्रम के संस्थापक कैलाश चंद्र चांवरिया ने सभी अतिथियों और फाउंडेशन सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम समाजसेवा, सम्मान और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

Subscribe to my channel


